खतरनाक: बागी 2 के इस सीन में टाइगर श्रॉफ को था जान जाने का खतरा, ऐसे किया शूट
टाइगर श्रॉफ हिंदी फिल्म के इतिहास में पहले ऐसे हीरो होंगे जो पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। उनके एक्शन सीन्स तो ऐसे होते है जिनको देखने के बाद लोग बिना ताली बजाए नहीं रह पाते है। आपको बता दें कि टाइगर ने फिल्मों मे आन से पहले ही काफी अच्छी ट्रेनिंग ली थी।
टाइगर श्रॉफ को मार्शल आर्ट से लेकर जूडो कराटे तक आते है। टाइगर श्रॉफ खुद ही अपने एक्शन सीन्स शूट करते है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ इन दिनो फिल्म बागी 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म बागी की रीमेक है और इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते दिखेगे जो की पहली वाली बागी के एक्शन से कहीं ज्यादा होगा।

इस बात का ऐलान फिल्म मेकर्स पहले ही कर चुके है। इन दिनो टाइगर का एक एक्शन सीन का फोटो वायरल हो रहा जो कि काफी रिस्की है। इस सीन के लिए टाइगर ने काफी मेहनत की है। आपको बता दें कि फिल्म बागी 2 का ये एक्शन सीन थाईलैंड के जंगलों में शूट किया गया है और ये फिल्म का सबसे इंम्पॉर्टेंट एक्शन सीन है।
इसके लिए टाइगर को काफी हिम्मत दिखानी पड़ी थी क्योंकि सीन और स्टंट दोनो काफी खतरनाक थे। आपको बता दें कि फिल्म के इस सबसे खतरनाक और महत्वपूर्ण सीन को फिल्माने के लिए खास तरह के प्लान की जरूरत थी क्योंकि इसमें दो हेलीकॉप्टर्स को आस पास उड़ना था जो कि काफी रिस्की हो सकता था।
इसी सीन की शूट के लिए कई दिनो से टाइगर ने प्रैक्टिस भी की थी। बता दें कि जब इस सीन को शूट किया गया तब टाइगर ने इसको काफी अच्छी तरह से निभाया और सीन कामयाब रहा। इस फिल् की कहानी एक लड़की को ढूंढने पर है जिसमें टाइगर एक छोटी लड़की को ढूढते है और उसके लिए काफी रिस्क भी लेते है।
फिल्म में टाइगर के अलावा उनकी रियल लाइफ प्रेमिका दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है और इस फिल्म में वो नेहा नाम की एक लड़की का रोल अदा कर रही है। बता दें कि पहली बागी में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन श्रद्धा कपूर थी और लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी।
फिल्म में टाइगर अपनी प्रेमिका के लिए खतरनाक गुडों से लड़ते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में कई बेहतरीन अभिनेता जैसे मनोज वाजपेई, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार नजर आएगे। फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications