डिस्को डांसर 2.0: टाईगर श्रॉफ ने शेयर किया शानदार पोस्टर, देखिए First Look
रीमिक्स के मार्केट में एक और गाना आज पूरे ताम झाम के साथ पेश किया जाएगा। गाने का नाम है I am a disco dancer 2.0. गाने पर थिरकते नज़र आएंगे इस समय के डांसिंग स्टार टाईगर श्रॉफ। टाईगर ने गाने से अपना लुक और गाने का पहला पोस्टर शेयर किया।
इसे गाया है बेनी दयाल और सारेगामा के लिए रिक्रिएट किया है सलीम सुलेमान ने। अब गाने में कितना पार्ट रीमिक्स होगा और कितना ओरिजिनल ये तो देखना पड़ेगा।

गाने से टाईगर के लुक को देखकर साफ लग रहा है कि वो एक बार फिर से धमाका करने को तैयार है। वैसे भी टाईगर इस समय के बेस्ट डांसिंग स्टार्स में से एक हैं।
हालांकि अगर गानों के रीमिक्स और रीमेक की बात करें तो इस पर लगातार चर्चा चलती है कि ये कितना सही है और कितना गलत। उम्मीद है कि टाईगर का ये गाना, बीते ज़माने के क्लासिक गाने को बिगाड़ेगा नहीं और टाईगर के ठुमके फैन्स का दिल जीत लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











