टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया ऐसा वीडियो कि फैंस को देने पड़ गए ऐसे कमेंट्स

By Filmibeat Desk

जब भी बात स्टाइल और मस्कुलर बॉडी की आती है, तो हर किसी के मन में जो एक नाम सबसे पहले आता है, वह है बॉलीवुड के चहेते फिट बॉय टाइगर श्रॉफ का। उनके बात करने का तरीका हो या एक लुक मुड़ कर देखना, लगभग हर एक फैन उनकी स्टाइल का कायल है। और तो और एक से बढ़कर एक उनकी फिल्मों में, टाइगर की एक झलक देखने को फैंस बेताब रहते हैं। लोग इस कदर टाइगर पर फिदा हैं कि सोशल मीडिया पर वे चाहे एक डांस मूव या फिटनेस का कोई वीडियो पोस्ट कर दें,

तो एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर फैंस के माध्यम से कैसे पहुँच जाता है, टाइगर इस का अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते होंगे। टाइगर के फिटनेस वीडियोज़ और डांस मूव्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं। देश के अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर कुछ ऐसा ही समां तब बँध गया है, जब से टाइगर ने धकड़न ऊपर-नीचे कर देने वाला वीडियो शेयर किया है।

tiger shroff, टाइगर श्रॉफ

Recommended Video

Tiger Shroff की ये हालत देख परेशान हुए Fans , जानिए चोट के पीछे क्या है सच? | FilmiBeat *News

यह वीडियो और इसमें दिखाई दे रहे टाइगर के डांस मूव्स अभी तक के पोस्ट किए गए तमाम वीडियोज़ से काफी अलग हैं। ऐसा क्यों? यह हम आपको बताते हैं, उससे पहले ज़रा एक झलक आप भी यह वीडियो देख लें।

अगर सिर्फ कपड़े बदलना इतना आसान होता। दरअसल, यह वीडियो टाइगर द्वारा किए गए डांस मूव्स का है, जिसमें एक बहुत ही खूबसूरत रिदम सुनाई दे रही है और बैकग्राउंड में फाउंटेन से पानी फ्लो कर रहा है। अब एक बात जो दिल थामने पर मजबूर कर देती है, वह यह है कि वीडियो की शुरुआत में टाइगर अपनी डैशिंग बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

लेकिन देखते ही देखते एक डांस मूव से दूसरे को अपनाते हुए व्हाइट सैंडो और उसके बाद कुछ ही मूव्स चेंज करते हुए ब्लैक सैंडो पहने दिखाई देने लगते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे टाइगर के साथ ही साथ उनकी सैंडो भी बड़ी ही खूबसूरती से डांस मूव्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पर टाइगर का एक फैन कायल हो गया है,

जो कमेंट करते हुए कहता है: सुपर से ऊपर है टाइगर का जलवा सही ही है, इसे टाइगर का जलवा कहें या स्टाइल, कम ही होगा। लेकिन एक बात और जो सामने आती है, वह है वीडियो एडिटर का हुनर, जिसने इतनी बारीकी से वीडियो मर्ज किया है, जिसमें से एक गलती पकड़ना किसी चैलेन्ज से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X