..................... बागी 3 के सेट से टाइगर श्राफ की तस्वीर | Tiger Shroff shared a pic from set of Baaghi 3 with Sajid Nadiadwala and Ahmed Khan - Hindi Filmibeat

'बागी 3' के सेट पर साथ दिखे टाइगर श्राफ और साजिद नाडियाडवाला, सर्बिया में हो रही है शूटिंग- PIC

सुपरहिट "बागी" फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ स्टारर "बागी 3" की शूटिंग इन दिनों सर्बिया में हो रही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी टीम में शामिल होने के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है। टाइगर श्रॉफ ने शूटिंग से साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान के साथ अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में, टाइगर, अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला "बागी 3" का क्लैपबोर्ड थामे हुए नज़र आ रहे हैं। बागी 2 के बाद, एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ एक साथ आ रहे हैं जिसने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।

Baaghi 3

साजिद नाडियाडवाला 2019 में सुपर 30, छिछोरे और हाउसफुल 4 के साथ बॉक्स ऑफिस हिट की हैट्रिक बनाई है। वहीं, अब बागी 3 का इंतजार है। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।

टाईगर ने बताया है कि बागी 3 में एक्शन काफी बड़े स्तर का होने वाला है। जिसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी गई है। इसके लिए टाइगर ने अलग अलग स्टाइल की फाइटिंग और अलग अलग तरह के हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली है। बागी 3 में टाईगर के साथ श्रद्धा कपूर दिखेंगी। इससे पहले फिल्म बागी में भी दोनों साथ नजर आए थे।

टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 2016 में रिलीज हुई थी और 76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट थी। लिहाजा, साजिद नाडियाडवाला ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। वहीं, 2018 में रिलीज बागी 2 ने 150 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X