ऐसा होगा 'हीरोपंती 2' का क्लाईमैक्स सीन, खतरनाक एक्शन और फाइट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ- VIDEO
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'हीरोपंती-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म हीरोपंती की तरह हीरोपंती 2 भी एक्शन से भरपूर फ़िल्म हैं। टाइगर श्रॉफ़ अपनी अपकमिंग फ़िल्म में जमकर एक्शन से भरपूर सीन देते हुए नज़र आएंगे। टाइगर श्रॉफ़ अपने एक्शन के लिए बॉलीवुड में खूब सुर्ख़ियां बटोरते हैं।
इस फ़िल्म में भी टाइगर के फ़ैन्स को जमकर एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। हीरोपंती 2 फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ के अपोज़िट तारा सुतारिया नज़र आएँगी।टाइगर श्रॉफ़ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। टाइगर श्रॉफ़ ने अपकमिंग फ़िल्म की शूटिंग से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक्शन सीन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

इस वीडियो पर टाइगर के फ़ैन्स के साथ साथ उनकी गर्ल फ़्रेंड दिशा पटानी भी फ़िदा हो गई हैं। टाइगर श्रॉफ़ के इस वीडियो पर उन्होंने वॉव लिख कर कमेंट किया है। इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने भी इस वीडियो पर फ़ायर का इमोजी शेयर किया है।
टाइगर श्रॉफ़ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है वो हीरोपंती 2 में दिखाई देने वाले एक्शन सीन का टीज़र समझा जा सकता है। इस वीडियो में टाइगर पहले डिफेंस मोड में दिखते हैं और फिर ज़बरदस्त वार करते हैं। वीडियो में टाइग हैंड किक से लेकर फ्लाइंग किक तक की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो टाइगर श्रॉफ़ ने नीली ट्राउजर और सफेद शर्ट पहना हुआ है।

मीराबाई चानू की तारीफ़
टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत को पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू की कुछ दिनों पहले टाइगर श्रॉफ़ ने जमकर तारीफ़ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें थेंक्स बोला है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ़ 140 किलो वजन उठाते हुए दिख रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ एक साथ कई फ़िल्मों पर काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ़ जल्द ही एक्ट्रेस कृति सेना के साथ अपकमिंग बॉलीवुड फ़िल्म गणपत में नज़र आएंगे।

कृति सेनन और टाइगर की जोड़ी
कृति सेनन और टाइगर इससे पहले हीरोपंती में एक साथ नज़र आ चुके हैं। बता दें कि दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में इसी फ़िल्म से डेब्यू किया था। दोनों का गणपत में एक्शन भरा अवतार देखने को मिलेगा।

एक्शन व स्टंट में माहिर
टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री में डेब्यू किए बेशक कुछ साल ही हुए हैं लेकिन उन्होंने एक्शन और स्टंट से लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस उनके एक्शन को खूब पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











