एक साथ डांस रिहर्सल करते दिखे टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और शाहिद कपूर, फैंस हुए क्रेजी, वीडियो वायरल

tiger-shroff-shahid-kapoor-varun-dhawan-groove-together-on-hum-aaye-hain-from-ganapath-video-viral

Tiger Shroff Dance Video: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' सुर्खियों में है। फिल्म के टीज़र को मिली जोरदार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में इसका फुट-टैपिंग चार्टबस्टर ट्रैक "हम आए हैं" लॉन्च किया था, जिसका हुकस्टेप काफी ट्रेंड में है। अब टाइगर श्रॉफ ने इस गाने के ट्रेलर वीडियो की एक झलक शेयर की है, जो फैन्स के लिए एक बड़े सरप्राइज के रूप में सामने आई।

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपना एक डांस रिहर्सल वीडियो शेयर किया है जिसमें वह "हम आए हैं" के लिए रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। लेकिन दर्शकों को सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिलता है जब वे टाइगर श्रॉफ के साथ शाहिद कपूर और वरुण धवन को भी डांस करते हुए देखते हैं।

एक साथ डांस करते दिखे तीनों सुपरस्टार्स

तीनों सुपरस्टार्स को एक साथ डांस करते देख फैंस एक्साइटेड हैं। इस दौरान जहां उन्होंने सबसे पहले हम आए हैं के साथ डांस फ्लोर पर धूम मचाई, वहीं बाद में उन्होंने शाहिद और वरुण की फिल्मों के ट्रैक पर भी थिरकते नजर आए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन दिया, "हमारे रिहर्सल की एक छोटी सी झलक...आज रात एक शो में इन दो सुपरस्टार्स के साथ डांस ⚡️.. हम आ रहे हैं #entertainerno1"

पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म गणपत का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X