सलमान खान के ब्रेसलेट के पास भी मुझसे ज़्यादा फैन्स हैं - टाईगर श्रॉफ

बॉलीवुड की नई पीढ़ी भी अपने से पीछे वाली पीढ़ी की ज़बरदस्त फैन है और इनमें सबसे ऊपर नाम है सलमान खान का। टाईगर श्रॉफ से लेकर वरूण धवन तक सब सलमान की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। अब टाईगर श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में सलमान की स्टारडम के बारे में बात की।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इस इंटरव्यू में टाईगर श्रॉफ कहते हैं कि अगर सलमान खान के ब्रेसलेट का इंस्टाग्राम अकाउंट होता तो उस पर भी मेरे अकाउंट से ज़्यादा फॉलोअर्स होते।

tiger-shroff-says-salman-khan-s-bracelet-might-have-more-fans-than-his

गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ ने हीरोपंती से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हीरोपंती से बागी 3 तक में टाईगर श्रॉफ अपनी इमेज पूरी तरह बदल चुके हैं। टाईगर श्रॉफ के पापा जैकी श्रॉफ और सलमान खान ने कुछ फिल्में भी साथ की हैं।

दिलचस्प ये है कि टाईगर श्रॉफ को लॉन्च किया था साजिद नाडियाडवाला ने जो सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड हैं। खैर, सलमान की फैन फॉलोइंग वाकई में इतनी ज़बरदस्त है कि कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सकता। और अब तो टाईगर ने भी कह दिया कि सलमान क्या, उनके ब्रेसलेट को भी कोई टक्कर नहीं दे सकता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X