जैकी जैसे बाल नहीं तो लोग टाइगर को बायोसेक्सुअल समझते हैं!

ये सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि टाइगर श्रॉफ को लोग बायोसेक्सुल यानी गे समझते हैं क्योंकि उनकी छाती पर बाल नहीं हैं यहां तक कि उनकी दाढ़ी मूंछ भी नहीं आती है जैसा कि उनके पापा जैसी श्रॉफ की है। साथ ही टाइगर के होंठ भी काफी पिंक हैं और लोगों को लगता है कि टाइगर लिपिस्टिक लगाते हैं जबकि ऐसा कुछ है ही नहीं। टाइगर कभी लिपिस्टिक नहीं लगाते। इन सभी वजहों के चलते लोगों को लगता है कि टाइगर श्रॉफ बायोसेक्सुअल हैं। लेकिन लोगों की इन बातों का बुरा मानने के बदले टाइगर कहते हैं कि उन्हें इन बातों का बुरा नहीं लगता वो इन बातों को मजाक में लेते हैं।

टाइगर श्रॉफ ने ये बात हाल ही में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कही और साथ ही ये भी कहा कि लोग जब भी उन्हें क्रिटिसाइज करते हैं तो वो उनकी क्रिटिसिज्म को काफी पॉजिटिव तरीके से लेते हैं उन्हें सुनकर बुरा मानकर नहीं बैठ जाते। टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म हीरोपंती जल्द ही रिलीज होने वाली है और उनकी पहली ही फिल्म के साथ ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कोचादाइयां भी रिलीज होगी। कोचादाइयां की रिलीज डेट टलते टलते आखिरकार हीरोपंती की रिलीज डेट पर ही आकर रुक गयी। कोचादाइयां में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ बतौर विलेन काम कर रहे हैं और इस वजह से चर्चा हो रही है कि बाप बेटे के बीच आखिर जीत किसकी होगी।

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि टाइगर श्रॉफ काफी डर गये है क्योंकि कोचादाइयां का इंतजार काफी समय से लोग कर रहे हैं ऐसे में नये कलाकारों से सजी फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी या नहीं। कोचादाइयां में रजनीकांत तो हैं ही साथ ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। दूसरी तरफ हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ कीर्ती हैं दोनों की ही ये पहली फिल्म है।

इस बात का थोड़ा भरोसा है कि दोनों फिल्में अलग अलग जोनर की हैं और दोनों के दर्शक भी अलग हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जब भी दो फिल्में रिलीज होती हैं किसी भी फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिलती जितनी की अकेली रिलीज पर मिलती। खैर देखिये टाइगर की किस्मत हीरोपंती को कहा ले जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X