टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने पोस्ट की 'नए' बॉयफ्रेंड संग KISS फोटो, EX ने कर डाला ये कमेंट!
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ स्टाइल और हॉट फोटोशूट के चलते चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां उनके फॉलोवर्स की संख्या भी अच्छी खासी है।सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर कृष्णा अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट शेयर की पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं, जिसपर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने भी कमेंट किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की लेटेस्ट पोस्ट में कृष्णा श्रॉफ ने एक फोटो और एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस फोटो में वे सेलेब्रिटी शेफ Salt Bae के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में उन्होंने 'Bae time' लिखा है। कृष्णा श्रॉफ का यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में कृष्णा सॉल्ट बी के साथ किस पोज में फोटो क्लिक करवाती दिख रही हैं। वहीं शॉर्ट वीडियो में शेफ उन्हें अपने परिचित अंदाज में खाना परोस रहे हैं।
अजय देवगन की नई फिल्म MayDay, इस हीरोइन के साथ करेंगे रोमांस-Details


Click it and Unblock the Notifications











