Pics: टाईगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने टैटू दिखा कर किया टॉपलेस फोटोशूट, ये रहा दिशा पाटनी का कमेंट
टाईगर श्रॉफ की बहन, कृष्णा श्रॉफ अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। और यही कारण है कि फिल्मों में आने से पहले ही कृष्णा श्रॉफ इंडस्ट्री में काफी फेमस हो गई हैं। हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने एक मैगज़ीन कवर के लिए टॉपलेस फोटोशूट किया है और इस तस्वीर से किसी की नज़र हट जाए ये नामुमकिन है।
कृष्णा की तस्वीरें देख कर जहां एली एवराम इसे 2021 का बेस्ट मैगज़ीन कवर कह रही हैं तो दिशा पाटनी उनके फिगर और बॉडी को देखकर यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि कोई ऐसा कैसे दिख सकता है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कृष्णा टॉपलेस हुई हैं।

ये तस्वीर कृष्णा के पहले फोटोशूट की है जिससे उन्होंने सनसनी मचा दी थी। जी हां, जैकी श्रॉफ की बेटी की ये पहली तस्वीर जब इंटरनेट पर वायरल हुई तो किसी को यकीन ही नहीं हो पाया कि ये कृष्णा श्रॉफ हैं। अपने पहले ही फोटोशूट में कृष्णा ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं।

बेहद बोल्ड हैं कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा ने अकसर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं।

खुद पापा ने की थी तारीफ
गौरतलब है कि जब पहली बार कृष्णा श्रॉफ कैमरों के लिए टॉपलेस हुई थीं तो खुद जैकी श्रॉफ ने उनकी तारीफ की थीं। एक इंटरव्यू में जैकी ने कहा था - क्या खूबसूरत तस्वीरें थीं वो। बेहद classy!

टैटू की दीवानी कृष्णा
आपको बता दें कि पहले टॉपलेस फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। कहना पड़ेगा कि कृष्णा हैं तो काफी खूबसूरत। वहीं उनके टैटू पर तो फैन्स फिदा रहते हैं।

भाई से इतर काफी बोल्ड हैं कृष्णा
एक तरफ बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री का सबसे शर्मीला एक्टर कहा जाता है तो वहीं दूसरी ओर उनकी बहन काफी बोल्ड हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की थी तस्वीरें
बता दें कि कृष्णा अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चाओं से दूर ही रखती हैं। वो अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें भी शेयर करती रहती थीं।

ब्रेकअप के बाद सब किया डिलीट
कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड, टाईगर श्रॉफ के काफी अच्छे दोस्त थे। उनसे ब्रेकअप के बाद कृष्णा ने उनके साथ की सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थीं।

आते रहते हैं फिल्मों के ऑफर
कृष्णा को कई फिल्मों के ऑफर भी आ चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड में कृष्णा के कदम पड़ेंगे या नहीं पड़ेगे, ये फिलहाल कोई नहीं जानता।

जीवन की सबसे बड़ी गलती
कृष्णा इबॉन हायम्स के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने एक पोस्ट के ज़रिए फैन्स को बताया कि चूंकि मैंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में आपसे बातें शेयर कीं, इसलिए ये भी बताना ज़रूरी है कि अब हम साथ नहीं हैं। कृष्णा ने बाद में कहा कि रिलेशनशिप का खुलासा करना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।

खुद कर चुकी हैं शूटिंग
जहां कृष्णा की मां आएशा श्रॉफ फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं वहीं उन्हें डायरेक्शन में काफी दिलचस्पी है। कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था।

जल्दी ही मिलेंगे 1 मिलियन फॉलोअर्स
कृष्णा की तस्वीरों को देख बॉलीवुड में भी उनकी धमाकेदार एंट्री की उम्मीद की जाती है। फिलहाल उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 905K लोग फॉलो करते हैं और जल्दी ही वो एक मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











