खुशखबरी- उछल पड़ेंगे टाइगर श्रॉफ के फैंस- डिब्बाबंद नहीं हुई है रैंबो- हो गया रिलीज डेट का ऐलान
Recommended Video
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म रैंबो को लेकर एक बार फिर से बातें शुरु हो चुकी हैं और चौकाने वाली बात ये है कि फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है। इस फिल्म को बनाने जा रहें है निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की रिलीज डेट तक का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ एक्शन के लिए जाने जाते हैं और इस समय बॉलीवुड में उनके जैसा एक्शन स्टार कोई नहीं हैं।
यही कारण है कि टाइगर के साथ हॉलीवुड फिल्म रैंबो का ऑफीसियल रीमेक हिंदी में बनने की बात चल रही थी। अब खबर है कि फिल्म जिसमें टाइगर और ऋतिक रोशन साथ में आ रहें हैं इसकी शूटिंग खत्म होते ही रैंबो की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी।

सिद्धार्थ आनंद ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग हम 2020 की शुरुआत में ही कर देंगे लेकिन फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। इसका ये मतलब है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म से और बड़ा धमाका होने जा रहा है।
फिलहाल टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं और ये पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म होने वाली है। हाल ही में टाइगर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर को इतना अच्छा रिसपॉंस नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











