मेरे बेटे ने जान लगा दी है, जाओ बागी 3 देखो- टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने लोगों से की गुजारिश
आज सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 रिलीज हो गई है और पहले दिन का शो देखने वाले लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं और उन्होने फिल्म की और टाइगर की जमकर तारीफ की है। लेकिन इस समय एक और पोस्ट वायरल हो रहा है जो कि टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ का है। उन्होने लोगों से फिल्म देखने के लिए गुजारिश की है। आएशा ने टाइगर के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है...
गॉड ब्लेस यू मेरे बागी.. मेरे पास शब्द नहीं ये बताने के लिए तुमने मुझे कितना गौर्वान्वित महसूस करवाया है। बागी 3 की पूरी कास्ट के लिए शुभकामनाएं।

टाइगर और एक्शन के जितने भी फैंस हैं वो जाकर फिल्म देंखे, आपने ऐसा एक्शन किसी भी हिंदी फिल्म में नहीं देखा होगा। आपको शानदार फिल्म देने के लिए बेटे ने जान लगा दी है।' ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications