नेपोटिज्म की बहस के बीच टाइगर श्रॉफ की मां आयशा का पोस्ट- 'सफलता मेरी, जलते कोई और हैं'

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बहस शुरु हुई है जोकि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हम बात कर रहे हैं नेपोटिज्म की जिसपर कई सितारे लगातार डिबेट कर रहे हैं अपनी अपनी बात रख रहे हैं। कई सितारे और यूजर्स हैं जोकि इस बहस का हाल ही में हिस्सा बने और जमकर एक दूसरे पर निशाना साधा है। लेकिन इस समय सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने एक लाइन लिखी है जो कि वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि इस लाइन को माना जा रहा है कि आएशा श्रॉफ ने बिना नाम लिए नेपोटिज्म के आरोपों पर हमला बोला है। इस पोस्ट को उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा किया था दिसमें टाइगर श्रॉफ की तस्वीर भी नजर आ रही है और वो एक एक्शन पोज में दिख रहे हैं।

tiger shroff, टाइगर श्रॉफ

उन्होने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है कि.. 'सफलता मेरी, जलते कोई और हैं, मेहनत मेरी थकते कोई और हैं।' उनका ये पोस्ट काफी तेजी से फैंस के द्वारा साझा किया जा रहा है..

लोग इसका सीधा मतलब नेपोटिज्म से ही निकाल रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो फिल्म बागी 3 में नजर आए थे..

जो कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण ज्यादा नहीं चल पाई थी। हालांकि फिल्म ने इतने ही समय में काफी धमाकेदार कमाई की थी और लोगों को पसंद आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X