Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की मां के साथ हुई 58 लाख रुपये की ठगी, सामने आया पूरा मामला

Tiger Shroff: हिंदी सिनेमा के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां और अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ भी लाखों की ठगी हुई है। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल केस की जांच चल रही हैं।
ANI के मुताबिक, जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनके साथ ये धोखाधड़ी एलन फर्नांडिस नाम के शख्स ने किया है, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
आयशा के साथ एक-दो लाख नहीं, बल्कि 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा श्रॉफ द्वारा सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एलन फर्नांडिस के रूप में पहचाने जाने वाले किकबॉक्सिंग एसोसिएशन फाइटर को टाइगर श्रॉफ की एमएमए मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
Ayesha Shroff, wife of Bollywood actor Jackie Shroff has filed a case of cheating at Mumbai’s Santacruz Police station. A case has been registered against accused Alan Fernandes, under IPC sections 420, 408, 465, 467 and 468 and fraud of Rs 58 lakhs. Probe underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) June 9, 2023
जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा शोबिज के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम टाइगर और कृष्णा हैं। जैकी जहां फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रहे हैं, वहीं आयशा 'जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड' नाम के प्रोडक्शन हाउस का जिम्मा संभालती हैं।
उन्होंने इसके बैनर तले कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। फिल्मों को प्रोड्यूस करने के अलावा आयशा ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई है। उन्होंने साल 1984 में फिल्म 'तेरी बाहों में' में काम किया था। इसमें उन्होंने मोहनीश बहल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, तो आयशा एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर बन गईं। 62 साल की आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications