टाईगर श्रॉफ को मिला बर्थ डे गिफ्ट हीरोपंती 2 पोस्टर चोरी का निकला, फैन्स ने किया ट्रोल
साजिद नाडियाडवाला ने 2 मार्च को टाईगर श्रॉफ को उनके 31वें जन्मदिन पर तोहफे के रूप में हीरोपंती 2 का नया पोस्टर दिया और फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान किया। लेकिन अब टाईगर श्रॉफ का हीरोपंती 2 पोस्टर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ये पोस्टर एक अंगेज़ी फिल्म हिटमैन एजेंट 47 का कॉपी है।
SIS नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने जब ये समानता दिखाई तब से ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के लिए वायरल हो रहा है और टाईगर श्रॉफ पर भी काफी memes बन रहे हैं।

मज़ेदार ये है कि हीरोपंती 2 का पहला पोस्टर जब रिलीज़ किया गया था तो वो पोस्टर भी कॉपी था और उस वक्त भी फिल्म का काफी मज़ाक उड़ाया गया था। अब हो सकता है कि ये समानताएं इत्तेफाक से हों लेकिन अब फिल्म की क्रिएटिव टीम पर तो सीधा चोरी की ही तोहमत लगा दी गई।
लेकिन लेकिन ना इसमें टाईगर श्रॉफ की कोई गलती नहीं है।और ना ही ऐसा पहली बार हुआ है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक सबकी फिल्मों में कहीं ना कहीं ये गलती बार बार दोहराई गई है जहां उनकी फिल्म का पोस्टर किसी ना किसी से मिलता हो।

जजमेंटल है क्या
फिल्म से कंगना रनौत का एक पोस्टर, हूबहू हंगारी की आर्टिस्ट फ्लोरा बोरिस की खींची हुई तस्वीर के जैसा है। इस फ्रीलांस आर्टिस्ट ने अपना काम और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लोगों से पूछा कि क्या आपको इन दोनों में कोई समानता दिख रही है?इसके बाद इस पोस्ट में इस आर्टिस्ट ने जजमेंटल है क्या की टीम को चोर बुलाते हुए कहा कि इस बॉलीवुड फिल्म ने बिना मुझे बताए, बिना मेरी इजाज़त के मेरा काम इस्तेमाल कर लिया है। और चोरी करने में इन्हें शर्म भी नहीं आई।
Recommended Video

कमांडो 2
विद्युत जामवाल की फिल्म का पोस्टर देखकर फैंटम की याद आ जाएगी। लेकिन मज़ेदार ये था कि फैंटम का पोस्टर भी कहीं से कॉपी था। फैंटम का पोस्टर एक वीडियो गेम के पोस्टर का कॉपी था।

रा.वन
रावन का पोस्टर यहां से कॉपी था। फिल्म का पोस्टर बैटमैन के एक पोस्टर से कॉपी किया गया था।

मर्डर 3
मर्डर 3 का पोस्टर जेनिफर्स बॉडी नाम की एक फिल्म से कॉपी किया गया था।

हलचल
हलचल का पोस्टर मशहूर अंग्रेज़ी कॉमेडी फिल्म माई बिग फैट ग्रीक वेडिंग से कॉपी किया गया था।

मौसम
शाहिद कपूर - सोनम कपूर स्टारर मौसम का पोस्टर, सीधा टाईटैनिक से कॉपी कर लिया गया था।

ऐतराज़
अक्षय कुमार, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा स्टारर ऐतराज़ का पोस्टर अंग्रेज़ी फिल्म ग्रैजुएट से कॉपी था।

राउडी राठौर
अक्षय कुमार - सोनाक्षी सिन्हा स्टारर राऊडी राठौर का पोस्टर अंग्रेज़ी फिल्म द रिप्लेसेबल किलर्स से कॉपी किया गया था।

जब तक है जान
जब तक है जान का पोस्टर स्पेशल फोर्सेज़ से काफी Inspired था।

जिस्म 2
जिस्म 2 का पोस्टर इस कोरियन फिल्म के पोस्टर से कॉपी था।

कृष 3
कृष 3 का पोस्टर भी सीधे एवेंजर्स से कॉपी कर के बना दिया गया था।

काईट्स
काईट्स और नोटबुक के इस पोस्टर में थोड़ी समानता तो आपको भी दिख ही रही होगी।

पीके
पीके का ये पोस्टर एक जापानी एड से लिया गया था।

गजिनी
आमिर खान स्टारर गजिनी का पोस्टर सीधा सीधा हल्क के पोस्टर से कॉपी कर लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












