..................... Tiger Shroff's Heropanti 2 has been shot at 5 most popular global destinations | टाइगर श्रॉफ स्टारर 'हीरोपंती 2' की दुनिया की पांच सबसे पॉपुलर ग्लोबल डेस्टिनेशन्स पर हुई है शूटिंग! - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ स्टारर 'हीरोपंती 2' की दुनिया की पांच सबसे पॉपुलर ग्लोबल डेस्टिनेशन्स पर हुई है शूटिंग!

'हीरोपंती 2' के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला का डेडिकेशन साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपनी इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेज के लिए हॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े एक्शन निर्देशकों को फिल्म के साथ जोड़ा है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म को स्क्रीन्स पर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए उन्होंने कुछ इंटरनेशनल प्राइम लोकेशन्स पर इसकी शूटिंग की है।

बता दें हीरोपंती 2 की शूटिंग भारत से लेकर इंग्लैंड, रशिया, थाईलैंड और अबू धाबी में हुई है, जो दर्शकों को कुछ सबसे बेहतरीन और एक्सक्लूसिव लोकेशन्स के साथ एक खूबसूरत विसुअल जर्नी पर ले जाने का वादा करती है। दूसरे शब्दों में कहे तो यह एक कमाल की एक्शन एंटरटेनर है जिसमें आपको सब कुछ देखने को मिलने वाला है।

tiger-shroff-s-heropanti-2-has-been-shot-at-5-most-popular-global-destinations

वैसे बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, तीनों अब कुछ और अलग करते हुए हीरोपंती 2 के साथ एक्शन में एक नया बेंचमार्क सेट करने की तलाश में हैं। बता दें, हीरोपंती 2 को एक बड़े स्केल पर बनाया गया है, जिसमें पहले कभी नहीं देखें गए एक्शन सीक्वेंसेज को देखा जाएगा।

रजत अरोड़ा द्वारा लिखित इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज 'बागी 3' का निर्देशन भी किया था। फिल्म ईद के खास मौके पर यानी की 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

नवाज फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका नाम है लैला। खास बात है कि इससे पहले भी टाइगर और नवाज एक फिल्म में साथ दिख चुके हैं, जिसका नाम है- मुन्ना माइकल। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। लिहाजा, दोबारा इन्हें साथ देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X