..................... Tiger Shroff's film Screw Dheela is not shelved, makers issued statement, shoot to begin in 2023 | टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्क्रू ढीला' नहीं हुई डिब्बाबंद, मेकर्स ने जारी किया बयान, 2023 से शुरु होगी शूटिंग! - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्क्रू ढीला' नहीं हुई डिब्बाबंद, मेकर्स ने जारी किया बयान, 2023 से शुरु होगी शूटिंग!

लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बीच, बीतें दिनों अफवाहें तेज थी कि टाइगर श्रॉफ स्टारर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्क्रू ढीला' डिब्बाबंद हो चुकी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म की घोषणा काफी जोर शोर से की गई थी। लेकिन फिर अफवाहें तेज हो गईं कि टीजर को मिले रिस्पॉस को देखते हुए और बजट की वजह से फिल्म को बंद किया जा रहा है।

बहरहाल, अब मेकर्स ने एक बयान जारी करते हुए सभी अफवाहों को गलत बताया है। फिल्म बंद नहीं हुई है, बल्कि डेट्स की वजह से कुछ आगे की गई है। टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरु होगी।

tiger-shroff-s-film-screw-dheela-is-not-shelved-makers-issued-statement-shoot-to-begin-in-2023

जारी किये गए बयान में बताया गया कि, "धर्मा प्रोडक्शंस और टाइगर श्रॉफ एक खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं। स्क्रू धीला के अलावा, टाइगर श्रॉफ धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक और बड़ी एक्शन फिल्म के लिए सहयोग करेंगे। स्क्रू धीला में तारीखों के मुद्दों के कारण देरी हो रही है, लिहाजा, अगले साल के अंत में शूटिंग शुरू होगी.."

बता दें, टाइगर की ये फिल्म काफी बड़े बजट पर बनाने प्लानिंग है। लिहाजा, मेकर्स ने सभी फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए फिल्म पर दोबारा प्लानिंग शुरु की है। लेकिन फिल्म का बनना तय है।

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, स्क्रू ढीला के अलावा, टाइगर के पास पाइपलाइन में गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां हैं। विकास बहल की एक्शन धमाका फिल्म 'गणपत' में वो कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। वहीं, अक्षय कुमार के साथ टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' क्रिसमस 2023 में रिलीज होने की प्लानिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X