हीरोपंती 2 के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ को देख बेहोश हुई फैन, एक्टर ने लगाया गले, देंखे VIDEO

फिल्म हीरोपंती 2 के साथ ईद पर टाइगर श्रॉफ धमाका करने को तैयार हैं। अभिनेता फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें और तारा सुतारिया को साथ एक कार्यक्रम में देखा गया था। लेकिन इस इवेंट की लाइमलाइट ले गईं टाइगर की एक फैन, जो स्टेज पर टाइगर को देखकर लगभग बेहोश ही हो गईं। फिर टाइगर ने उन्हें पास बुलाकर गले लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टाइगर इन दिनों जोर शोर से हीरोपंती 2 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ये घटना हाल ही में हुए इवेंट की है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ के बीच में टाइगर श्रॉफ की फीमेल फैन बेहोशी जैसी हालत में खड़ी है। उसके आसपास कुछ बाउंसर्स नजर आ रही हैं। सब उस फैन को पानी पिलाने की कोशिश करती दिख रही हैं, लेकिन फैन सिर्फ टाइगर से एक बार मिलने की डिमांड करती है।

tiger-shroff-s-fan-faints-after-seeing-him-during-heropanti-2-promotions

इसके बाद उस फैन को फिल्म से जुड़े क्रू और बाउंसर्स स्टेज तक टाइगर श्रॉफ के पास लेकर जाते हैं। टाइगर उन्हें देखते हैं गले से लगा लेते हैं और कुछ बातें करते हैं। टाइगर के इस gesture को देखकर जहां वहां खड़ी पब्लिक तालियां बजाने लगती है, वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस टाइगर की तारीफ करते नहीं थक रहे।

हीरोपंती 2 की बात करें तो फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में हैं। यह अजय देवगन की रनवे 34 के साथ क्लैश हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X