400 बम धमाकों के बीच टाइगर श्रॉफ का खतरनाक एक्शन, बागी 3 का बिग सरप्राइज !
टाइगर - श्रद्धा कपूर अभिनीत "बागी 3" ने रिलीज के साथ अपने एक्शन को लेकर चर्चा बटोर रही है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस बार एक्शन का स्तर अपने पहले दो भाग से काफी जबरदस्त रहने वाला है।
इसी के साथ एक्शन से भरपूर "बागी 3" साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है। बड़े पर्दे हर फ्रेम में टाइगर एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। मेकर्स ने इस बार दुनिया के भिन्न और खास जगहों पर इसका एक्शन प्लान किया है।

बागी 3 को इंडिया , मोरक्को , मिस्र, सर्बिया , तुर्की जैसे 5 अलग-अलग देशों में फिल्माया है। हॅालीवुड स्तर के एक्शन सीन के लिए अंतराष्ट्रीय एक्शन कोरियोग्राफर को टीम में शामिल किया गया। बता दें कि इस बार फिल्म में एक नहीं बल्कि कई बार बिना किसी वीएफएक्स की मदद लिए हुए रियल एक्शन सीन फिल्माया गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट अनुसार फिल्म की एक्शन डिटेल सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications