..................... Tiger Shroff's Baaghi 2 trailer has 60 million views in just 24 hours - Hindi Filmibeat

इसे कहते हैं TRAILER धमाका, 60 पर रिकॉर्डतोड़, ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार लीजिए

Recommended Video

Baaghi 2 Trailer Reaction

टाईगर श्रॉफ के बागी 2 ट्रेलर को रिलीज़ हुए केवल 24 घंटे हुए हैं लेकिन फिल्म ने अपना पहला रिकॉर्ड बना कर सबको धराशाई कर दिया है। 24 घंटे में फिल्म के ट्रेलर को कुल 60 मिलियन बार देखा गया है जो कि बहुत ज़्यादा है।

गौरतलब है कि बागी 2 का एक्शन ट्रेलर सबको काफी पसंद आया है और फिल्म को अभी से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल गया है। फिल्म में टाईगर के साथ दिशा पटानी हैं और ये 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

tiger-shroff-s-baaghi-2-trailer-has-60-million-views-just-24-hours

बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो ये किसी भी नए स्टार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने 24 घंटे में यूट्यूब से करीब 15 मिलियन व्यूज़ बटोरे थे। इस लिहाज़ से टाईगर काफी आगे बढ़ चुके हैं।

बागी 2, एक तमिल फिल्म क्षणम का रीमेक है। पहले ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान को ऑफर की थी और माना जा रहा था कि फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ होंगी।

फिर सलमान खान भारत, दबंग 3, रेस 3 में व्यस्त हो गए और ये फिल्म टाईगर श्रॉफ की झोली में आ गिरी। ट्रेलर से साफ है कि दर्शकों को फिल्म में अभी से काफी दिलचस्पी है।

इससे पहले, पद्मावत ने 45 मिलियन बार देखे जाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बहरहाल, आपको बताते हैं पिछले साल किन फिल्मों का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखा गया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X