पांच दिन पहले ही HOUSEFULL है टाईगर श्रॉफ की बागी 2, जानिए एडवांस बुकिंग का हाल
टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है लेकिन दिलचस्प ये है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से ही चालू हो चुकी है। जी हां, पांच दिन टाईगर की फिल्म की बुकिंग चालू रहेगी और नतीजा ये है कि कई जगह शो भरना भी शुरू हो गए।
दरअसल, अगले शुक्रवार से लेकर सोमवार और कहीं कहीं मंगलवार तक बहुत लंबा वीकेंड है छुट्टियों के नाम। ऐसे में बागी 2 की टीम ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पांच दिन पहले ही टिकट खिड़की खोल दी है।

टाईगर श्रॉफ का युवाओं में अपना अलग ही स्टारडम है। यही कारण है कि उनकी हीरोपंती और बागी सुपरहिट फिल्में थीं। हालांकि इसके बाद टाईगर ने बैक 2 बैक अ फ्लाइंग जट और मुन्ना माईकल के साथ सुपरफ्लॉप का भी स्वाद चखा है।
अब टाईगर की सारी उम्मीदें टिकी हैं बागी 2। इस फिल्म से टाईगर, दिशा पटानी के साथ अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिल पर राज करने का पूरा चांस रख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है।
बागी 2, बागी का सीक्वल नहीं है। हालांकि फिल्म में टाईगर का नाम रॉनी ही है। फिल्म में दिशा पटानी के किरदार की मौत हो जाने की भी अफवाहें हैं।
बहरहाल, ये फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म क्षणम का रीमेक है। इस रीमेक को पहले सलमान खान करने वाले थे। अब देखना है कि टाईगर की पांच दिन की एडवांस बुकिंग उनके ओपनिंग कलेक्शन और वीकेंड कलेक्शन पर कितना असर डालती है। जानिए पिछले कुछ सालों में टॉप 10 बुकिंग एडवांस -


Click it and Unblock the Notifications












