दिशा पाटनी नहीं बल्कि ये हैं टाइगर श्रॉफ की फेवरिट एक्ट्रेस, खुद बागी स्टार ने किया खुलासा!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और दिशा पाटनी के साथ उनका नाम भी जुड़ता रहता है लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। इस समय टाइगर श्रॉफ का एक बयान तेजी से चर्चा में है और इसमें उन्होने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का नाम बताया है। लेकिन बड़ी खबर ये है कि वो दिशा पाटनी नहीं हैं। अब इतना तो तय है कि दिशा इस खबर को पढ़कर टाइगर श्रॉफ से नाराज होने वाली हैं।
टाइगर श्रॉफ ने अपने फैन से बात करते हुए खुलासा किया है कि वो माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन है। दरअसल उन्होने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया था जिसका नाम 'आस्क मी एनीथिंग' है।

इसमें एक फैन ने उनसे उनकी पसंदीदा अभिनेत्री का नाम पूछा था। टाइगर श्रॉफ ने इसके अलावा अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया है जो कि पसंद किए जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को इस तरह के कैंपेन के साथ काफी कम देखा जाता है और ये काफी शानदार होता है।


Click it and Unblock the Notifications











