राधे में सलमान खान और दिशा पाटनी की हॉट केमिस्ट्री पर टाइगर श्रॉफ ने दिया रिएक्शन, कही ये बात
सलमान खान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई का जबरदस्त ट्रेलर खूब धूम मचा रहा है। ट्रेलर को देख न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रेटिज में फिल्म देखने के लिए एक्साइटिड हो गए हैं। राधे के ट्रेलर में विलेन बने रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी और सलमान खान की केमिस्ट्री ने खूब ध्यान खींचा है।
Recommended Video
दिशा पटानी और सलमान खान की किस सीन भी खूब चर्चा बटौर रहा है। ऐसे में दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का रिएक्शन भी सामने आया है। टाइगर श्रॉफ के लिए राधे फिल्म बेहद खास है क्योंकि फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड लीड एक्ट्रेस हैं तो पिता जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं।

टाइगर श्रॉफ ने राधे के ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया। टाइगर ने दिशा और सलमान दोनों की फोटो पोस्ट की और दोनों को फिल्म की शुभकामनाएं दीं। टाइगर श्रॉफ ने दिशा की हॉट फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस धमाकेदार ट्रेलर के लिए बधाई। तुम इसमें बहुत अच्छी दिख रही हो।
वहीं टाइगर श्रॉफ ने अगले पोस्ट में सलमान खान की फोटो शेयर करते हुए, फिल्म के लिए कॉन्गरेचुलेशन कहा। साथ ही इसे ब्लॉकबस्टर बताया। तीसरे पोस्ट में टाइगर ने पिता जैकी श्रॉफ की फोटो भी शेयर की। उन्होंने पिता को हैंडसम कहा।

सलमान और दिशा
सलमान खान के साथ दिशा पाटनी पहले भी फिल्म भारत में साथ में काम कर चुकी हैं। भारत में दिशा पाटनी ने एक आइटम नंबर स्लो मोशन किया था। जिसमें वह एक सीन में उन्हें किस करती भी नजर आई थीं। लेकिन वह बतौर एक्ट्रेस पहली बार राधे में सलमान खान के साथ काम कर रही हैं।

विलेन रणदीप हुड्डा
सलमान खान की राधे में विलेन रणदीप हुड्डा जबरदस्त अवतार में नजर आएं। इस बार उनका नया लुक देखने को मिला। सलमान खान और रणदीप हुड्डा की फाइट इस ट्रेलर को खास बनाती है।

राधे का नया पोस्टर
राधे के ट्रेलर रिलीज से पहले एक नया पोस्टर भी शेयर किया गया।जिसमें सलमान खान गन ताने दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आए।

राधे की रिलीज
बता दें राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन कोरोना के चलते मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया, इस बार ओटीटी और सिनेमाघरों पर एक साथ रिलीज होगी। 'पे-पर-व्यू' सिस्टम के तहत जीप्लेक्स पर राधे फैंस को देखने को मिलेगी।

97 एनकाउंटर कर चुके स्पेशल कॉप राधे
ट्रेलर में शानदार डायलॉग और गाने सुनने को मिलते हैं। सिटी बजा और एक अन्य गाने की धुन फैंस को अट्रैक्ट करती है। साथ ही राधे का परिचय भी जबरदस्त तरीके से दिया गया है। जिसमें बताया जाता है कि97 एनकाउंटर कर चुके स्पेशल कॉप राधे हैं जो अब दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











