टाईगर श्राफ ने सलमान खान से किया सवाल- फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ कैसे कमा लेती है?
बागी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब इस साल टाईगर 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' और यशराज की फिल्म के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बागी 2 टाईगर के करियर की सबसे बड़ी है। फिल्म ने 164 करोड़ की शानदार कमाई की थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सलमान खान की फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर लेती है। पता नहीं वो ऐसा कैसे करते हैं।
दरअसल, एक वेबसाइट से बात करते हुए टाईगर श्राफ से पूछा गया कि कोई ऐसा सवाल जो वो सलमान खान से पूछना चाहते हैं। तो टाईगर ने कहा, आपकी फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ रूपये से ज्यादा कैसे कमा लेती है? हम ऐसा करने के लिए संघर्ष करते हैं। लेकिन आप ऐसा कैसे कर लेते हैं? आप फ्रेम में कैसे खड़े रहते हैं और लोग कैसे आपके पीछे पागल हो जाते हैं? आप वो हासिल करने के लिए क्या करते हैं?

बता दें, 2018 में सलमान खान की फिल्म रेस 3 को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। फिर भी फिल्म ने 169 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म हिट नहीं कहलाई। लेकिन जाहिर है.. सलमान ही एकमात्र ऐसे स्टार हैं.. जिनकी फ्लॉप फिल्म भी 169 करोड़ तक कमा जाती है।
देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान टाईगर के इस सवाल का क्या जवाब देते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान इस साल फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन किया है अली अब्बास जफर ने।


Click it and Unblock the Notifications