टाईगर श्रॉफ की बागी 3 - हो गया धमाकेदार एलान, 2020 का इंतज़ार हुआ मुश्किल

वॉर की सफलता के बाद अब टाईगर श्रॉफ का पूरा फोकस अपनी अगली फिल्म बागी 3 पर है। ये टाईगर श्रॉफ की इस फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म है और इसके बारे में बात करते हुए टाईगर श्रॉफ ने वादा किया है कि इस बार फिल्म में तीन गुना एक्शन मिलेगा।

गौरतलब है कि बागी 3 आज के नए स्टार्स की इकलौती सफल फ्रेंचाइज़ी है और यही कारण है कि टाईगर श्रॉफ को इस समय का सबसे सफल एक्शन स्टार माना जा रहा है।

tiger-shroff-promises-triple-action-in-baaghi-3

वैसे भी ऋतिक रोशन के साथ वॉर में भिड़ने के बाद टाईगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग में और भी ज़बरदस्त इजाफा हो चुका है। ऐसे में फैन्स को बेसब्री से बागी 3 का इंतज़ार है। फिल्म के एक्शन और स्टंट्स पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।

फिल्म में इस बार टाईगर श्रॉफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रद्धा कपूर भी एक्शन करती नज़र आएंगी। हाल ही में टाईगर की वॉर और श्रद्धा की साहो दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X