टाईगर श्रॉफ का सबसे छोटा फैन, बुलाता है गन गन अंकल, टाईगर ने किया एक वादा
टाईगर श्रॉफ कल रात से इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं और इसके कई सारे कारण हैं जिनमें से एक है ये तीन साल का बच्चा। दरअसल, तीन साल का ये बच्चा, टाईगर श्रॉफ को गन गन अंकल बुलाता है और उनसे मिलना चाहता है।
इस बच्चे के माता पिता ने बच्चे का एक वीडियो बनाया और टाईगर श्रॉफ को टैग करते हुए लिखा कि ये तीन साल का है और आपकी तस्वीरें पेपर से कटवाता है।

वीडियो में बच्चा, टाईगर की एक तस्वीर के साथ बैठा दिख रहा है और टाईगर की तारीफों के पुल बांध रहा है। बच्चा ये भी कहता दिख रहा है कि वो न्यूज़पेपर के अंदर जाएगा और टाईगर के साथ रहेगा।
जब टाईगर के पास ये वीडियो पहुंचा तो वो भी इस बच्चे की मासूमियत पर फिदा हो गए और उससे मिलने का वादा किया। लेकिन फिलहाल के लिए टाईगर ने सबको सुरक्षित रहने की सलाह दी।


Click it and Unblock the Notifications