गणपत के सेट से सामने आई जैकी श्रॉफ की तस्वीर, दमदार एक्शन की पहली झलक!
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने प्रोजेक्ट के लिए कितनी मेहनत करते हैं वो किसी से छिपा नहीं है। आए दिन किसी ना किसी तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर नजर आते हैं जहां पर वो अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। इस समय वो कई दमदार फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं और उनमें से एक गणपत भी है। टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो जैकी भगनानी के साथ नजर आ रहे हैं। जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत के प्रोड्यूसर हैं।
गणपत में वो कितना तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैं वो इस तस्वीर में दिख रहा है। दरअसल टाइगर श्रॉफ घायल नजर आ रहे हैं और बर्फबारी का आनंद दोनों लोग ले रहे हैं। इस तस्वीर को खुद टाइगर ने साझा किया है और कैप्शन में लिखा है..

वो अपने भाई और बॉस जैकी भगनानी के साथ हैं। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस यानि कृति सैनन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। पता चला था कि टाइगर के साथ साथ इस फिल्म में कृति सैनन भी काफी बड़ा धमाका करने वाली हैं।
खबरों की मानें तो कृति सैनन इस समय फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए ट्रेनिंग ले रहीं हैं। वर्कफ्रंट पर कृति सैनन प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी काफी ज्यादा बिजी हैं। इसके लिए वो डेट्स निकाल रहीं हैं।
कृति सैनन इसके अलावा भेड़िया फिल्म को लेकर भी बिजी हैं। टाइगर की बात करें तो वो लगातार एक्शन फिल्में करने में विश्वास रखते हैं। बागी सीरीज के एक्शन से उन्होने सबको हिलाकर रख दिया था। बता दें कि टाइगर श्रॉफ बागी की अगली फिल्म में फिर से दिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











