टाइगर श्रॉफ हुए गिरफ्तार- बागी 3 के शूटिंग सेट से लीक हो गईं शानदार तस्वीरें
इस समय टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में शानदार एक्शन फिल्म बागी 3 को लेकर बिजी हैं और ये को सभी जानते हैं कि वो एक्शन और डांसिंग में कितने माहिर हैं। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है जिससे फिल्ममेकर बुरी तरह से नाराज होंगे। दरअसल उनकी कुछ फोटोज काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पुलिस गिरफ्तार करती दिख रही है। इन तस्वीरों में ना सिर्फ टाइगर श्रॉफ बल्कि रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। आपको फोटो से पता चलेगा टाइगर श्रॉफ पुलिस की गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं।
रितेश देशमुख इस फिल्म में एक पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं जिसकी पुष्टि ये तस्वीरें कर देंगीं। ये वो तस्वीरों जो कि शूटिंग सेट से लीक कर दी गईं हैं और एक फैन क्लब ने इसको सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी भीड़ उमड़ रही है जो कि इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। इस फिल्म को लेकर खबर थी कि टाइगर श्रॉफ काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और इसको बाकी दोनो फिल्मों से ज्यादा एक्शन पैक्ड बनाया जा रहा है।
फिल्म में श्रद्धा कपूर की वापसी हो चुकी है क्योंकि वो बागी 2 में नजर नहीं आईं थीँ। फिलहाल, 'बागी 3' की शूटिंग राजस्थान के जयपुर में चल रही है और जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वो इसी शूट के दौरान ली गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications