''मुझे अंदाजा नहीं था कि बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई कर जाएगी''- टाइगर
टाइगर श्राफ की पिछली फिल्म बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट रही थी। फिल्म ने 160 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। फिलहाल, टाइगर अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में लगे हैं। अपनी फिल्मों पर बात करते हुए टाइगर ने कहा, मुझे अंदाजा नहीं था कि बागी 2 को लोग इतना पसंद करेंगे। लिहाजा, उसकी सफलता के बाद अब मुझपर प्रेशर और बढ़ चुका है।
टाइगर ने कहा, बागी 2 की सफलता से मुझे अहसास हुआ कि लोगों को इस सीक्वल से और मुझसे उम्मीदें हैं। लिहाजा, अब प्रेशर महसूस होता है। अभी मैं स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 कर रहा हूं.. जो कि एक काफी बड़ी फैंचाइजी है। इसकी सफलता बहुत मायने रखती है। मैं, अनन्या और तारा ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। उम्मीद है लोगों को फिल्म पसंद आएगी।

अपनी फिल्मों पर टाइगर ने कहा, फिलहाल मैंने स्टूडेंट ऑफ दि ईयर की शूटिंग खत्म कर ली है और अब मैं यशराज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुका हूं। इस फिल्म में मैं ऋतिक रोशन के साथ काम कर रहा हूं तो यह सपने के सच होने जैसा है। मैं बेहद उत्साहित हूं।


Click it and Unblock the Notifications











