"बैंकेबल स्टार" टैग पर टाइगर श्राफ ने दिया रिएक्शन- फैंस को दिया क्रेडिट
टाइगर श्रॉफ एक ऐसे स्टार हैं, जो कई सफल फिल्में अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही टाइगर की रिलीज फिल्म 'बागी 3' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दे रही थी, लेकिन कोरोना की वजह से सारे सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा, जिस वजह से फिल्म को भी नुकसान पहुंचा है। फिल्म ने 97 करोड़ तक की कमाई कर ली थी। कोई शक नहीं कि नए अभिनेताओं में टाइगर बॉक्स ऑफिस पर शानदार हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या 'बैंकेबल' टैग को बनाए रखने के लिए दबाव महसूस करते हैं? तो टाइगर ने कहा, "जब लोग आपके द्वारा किए गए काम के लिए आपकी ओर देखते हैं, तो आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना जरूरी है। यदि आपका विवेक सही जगह पर है, तो आपको लगातार सही होने के बारे में चिंता करने की जरूरी नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "साथ ही, मेरे फैंस की यही उम्मीदें, मुझे आगे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करती हैं।" टाइगर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो 16 जुलाई 2021 में रिलीज़ होगी और इस फ़िल्म में अभिनेता निश्चित रूप से दर्शकों के होश उड़ाने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











