''ना ही मैं ऋतिक रोशन जैसा 'सुपरहीरो' हूं.. ना ही मेरी फिल्म 'कृष' जैसी है..''
'बागी' की सफलता से उत्साहित टाईगर श्राफ ने अपने फैंस से वादा किया है कि उनकी अगली फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' बॉलीवुड के बाकी सुपरहीरो फिल्मों से काफी अलग होगी। टाईगर ने कहा है कि, ए फ्लाइंग जट.. ऋतिक की कृष और अभिषेक बच्चन की द्रोण जैसे सुपरहीरो की कहानी नहीं है।
टाईगर श्राफ ने कहा कि, 'ए फ्लाइंग जट' में काफी अलग का एक्शन है। फिल्म में मेरे किरदार के पास वैसी कोई पॉवर नहीं है, जैसा आप देखते आए हैं। साथ ही धमाकेदार एक्शन भी है।
[ये होगी बॉलीवुड की नई 'एक्शन' सीरीज.. HINT: टाईगर श्राफ]
'ए फ्लाइंग जट' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म में टाईगर के साथ जैकलीन फर्नांडीस दिखेंगी। हम टाईगर श्राफ का यह सुपरहीरो अवतार 25 अगस्त 2016 को देख पाएंगे।
बहरहाल, टाईगर पहले एक्टर नहीं हैं जो बॉलीवुड फिल्म में सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे। इससे पहले हमने शाहरूख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों को भी इस तरह देखा है। लिहाजा, अब इस फिल्म में हमें क्या नया मिलेगा, देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानिए सुपरहीरो टाईगर श्राफ को किन सितारों को देना होगा टक्कर-


Click it and Unblock the Notifications













