'बहुत से लोग अपने करियर में इतनी जल्दी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं बन पाते है'- टाइगर श्रॉफ

Recommended Video

Tiger Shroff makes biggest record from Baaghi franchise | FilmiBeat

टाईगर श्राफ की हालिया रिलीज फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही है। वहीं, जल्द ही टाईगर अब बागी 3 की तैयारी शुरु करने वाले हैं। बागी जैसी हिट फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने पर टाईगर ने कहा- बहुत से लोग अपने करियर में इतनी जल्दी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं बन पाते हैं, मैं खुश हूं कि लोगों ने मेरे काम को स्वीकार किया।

'बागी' एक बेंचमार्क स्थापित करने में कामयाब रही है। इस फ्रैंचाइजी ने बॉलीवुड को टाइगर श्रॉफ के रूप में सबसे कम उम्र का सुपरस्टार भी दिया है। टाइगर श्रॉफ इस सफल फ्रैंचाइजी का चेहरा हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर नंबर के साथ धूम मचा दी थी। टाइगर बॉलीवुड में एकमात्र युवा अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में इतनी जल्दी फ्रैंचाइज़ी अपने नाम कर ली है।

Tiger Shroff

अब, अभिनेता एक्शन फ्रैंचाइज़ी 'बागी' के तीसरे पार्ट का एक हिस्सा बनने जा रहे हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। अपनी इस उपलब्धि पर बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में, बागी मेरे लिए घर की तरह बन गयी है।

टाइगर ने कहा- हर बार एक बेहतर फ़िल्म देने का दबाव निश्चित रूप से बना रहता है। बहुत से लोग अपने करियर में इतनी जल्दी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं बन पाते हैं इसीलिए दबाव बड़ा था क्योंकि मैंने अभी इंडस्ट्री में कदम रखा ही था और मेरा दूसरा प्रोजेक्ट फ्रैंचाइज़ी फिल्म थी, तब से मुझे इसी को आगे बढ़ाना था। दर्शकों का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा काम स्वीकार किया। अब जब हम अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं तो हम कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं।

आने वाली फिल्मों की बात करें तो टाईगर यशराज बैनर की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के साथ दिखेंगे। वहीं, रैंबो की हिंदी रीमेक भी 2020 तक रिलीज हो सकती है। जबकि श्रद्धा कपूर के साथ बागी 3 भी फाइनल हो चुकी है। बागी 3 अगले साल यानि की 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X