पिछली फिल्म फ्लॉप और नई फिल्म की शूटिंग चल रही है धमाकेदार!
टाईगर श्रॉफ अपनी फिल्म मुन्ना माईकल की शूटिंग में बिज़ी हैं और सेट सी आए दिन कोई ना कोई तस्वीर बाहर आ रही हैं जिससे ये तो साफ है कि फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है।
कुछ भी कह लीजिए लेकिन नए जेनरेशन के एक्टर्स में अगर किसी की फैन फॉलोइंग बेतहाशा है तो वो हैं टाईगर श्रॉफ। लड़के उनके एब्स और मार्शल आर्ट्स पर फिदा हैं तो लड़कियां उनके डांस के अंदाज़ पर।
बच्चे उनके स्टंट्स पर फिदा हैं और बड़े टाईगर के अच्छे गुड बॉय वाले संस्कारों पर। कुल मिलाकर टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग का अच्छा खासा कोटा है और इसलिए उनकी फिल्म का फ्लॉप होना सबके लिए झटका था।

लेकिन टाईगर का खुद मानना था कि अ फ्लाइंग जट का फ्लॉप होना एक तरह से अच्छा ही था। वरना शायद मैं हवा में चला जाता। अब कम से कम मैं ज़मीन पर हूं। इस वक्त टाईगर अपनी अगली फिल्म मुन्ना माईकल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इस फ़िल्म में टाइगर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली निधि अग्रवाल भी है। यह कहानी है स्ट्रीट के यंग लड़के 'मुन्ना' (टाइगर) की जो माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है।
[अब मैं टाईगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता - सलमान]
और पैसे कमाने के लिए वो सड़कों पर माइकल जैक्सन के गानों पर उनके स्टाइल में डांस करता है। एक मैनेजर यानि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी उसे नेशनल डांस कम्पिटीशन में हिस्सा दिलवाता है और वो 'मुन्ना माइकल' बन जाता है।
[Ooo: 3 साल से अटकी थी #Superhit रीमेक...ये होगी फाइनल कास्ट?]
मुन्ना माईकल 7 जुलाई को रिलीज़ हो रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ सकती। जानिए यंग स्टार्स की आने वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगी -


Click it and Unblock the Notifications