जैकी श्रॉफ जैसा बनना चाहते हैं टाइगर!

Heropanti
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती के ट्रेलर लॉंच के दौरान उनके पिता जैकी श्रॉफ और बॉलीवुड के सुपरस्टार मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मौजूद थे्। आमिर खान ने जहां लगातार टाइगर की तारीफें करनी जारी रखीं वहीं टाइगर ने अपने पिता जैकी श्रॉफ और आमिर खान की खूबियों का एक छोटा सा हिस्सा भी बन पाने की ख्वाहिश जताई। टाइगर ने अपने पिता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वो चाहते हैं कि वो अपने पिता के जैसे तो नहीं बन सकते लेकिन अगर वो जैकी व्यक्तित्व का एक छोटा सा हिस्सा भी अपने अंदर ला पाए तो ये बड़ी बात होगी।

आमिर ने कहा मुझे लोग हीरो नहीं कहते!

आमिर खान को अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉंच पर देखकर टाइगर काफी खुश थे और उन्होंने आमिर खान को बॉलीवुड का वो ए्कटर बताया जो कि उनकी प्रेरणा रहा है। टाइगर ने कहा कि वो आमिर खान की सरलता और उनकी मानवता जैसे गुणों को अपनाना चाहता है। टाइगर श्रॉफ ने ये भी कहा कि बॉलीवुड में ए्कटर बनने का उन्होंने जब सोचा भी नहीं था तभी भी लोग उनसे यही पूछते थे कि वो कब फिल्मोें में आ रहे हैं और कब उनका डेब्यू होगा। टाइगर का कहना है कि वो हमेशा से ही लोगों के लिए एक्टर ही रहे हैं। सभी ने बिना उनसे पूछे ही ये सोच लिया था कि टाइगर तो एक्टर ही बनेंगे।

जेकी श्रॉफ जो कि अपने बिंदास व्यक्तित्व और अपनी सरलता से सभी का दिल जीत लिया करते थे इस मौके पर थोड़ा सा इमोशनल नजर आए। उनकी पत्नी और उनकी बेटी भी इस ईवेंट पर मौजूद थीं। आमिर खान ने कहा कि बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ जैसा इंसान कोई और नहीं है। जैकी बहुत ही सिंपल इँसान हैं। सुभाष घई जिनके साथ जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत की थी वो भी इस मौके पर मौजूद थे। सुभाष घई ने कहा कि टाइगर बहुत हद तक अपने पिता जैसा ही है। अब देखना ये है कि टाइगर श्रॉफ अपने पिता के फैन्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X