इंतज़ार खत्म, टाइगर श्रॉफ का डेब्यू सॉन्ग 'अनबिलिवेबल’ हुआ रिलीज़, दिखा रोमांटिक अंदाज़
दो हफ्तों के इंतजार के बाद, टाइगर श्रॉफ ने आखिरकार पॉप-कल्चर आउटफिट, बिग बैंग म्यूजिक के साथ मिलकर अपना पहला गाना 'अनबिलिवेबल' रिलीज़ कर दिया है। अभिनेता ने एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया है, जो लंबे समय से सहयोगी रहे पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित है। इस गाने में टाइगर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही उनकी शानदार डांसिंग।
टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल यह गाना रिलीज़ किया है और लिखते हैं, "And just when I thought jumping off one building to another was tough...for me this has been the most challenging yet full-filling experience. Highest respect to musicians all across the globe, so much to learn ... but until then here's presenting our humble effort❤️

इस लॉकडाउन में नई चीजों की कोशिश करने वाले हम सभी की तरह, टाइगर ने इस समय का उपयोग स्टूडियो में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते हुए बिताया है। गाने और संगीत पर बात करते हुए टाइगर ने कहा, "मैं हमेशा से खुद की धुन को गाना और डांस करना चाहता था और मुझे आखिरकार ऐसा करने का मौका मिला। मैं इस सफ़र को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं - सीखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है।"
पिछले हफ्ते, उन्होंने इस गाने का एक इंट्रोडक्शन भी रिलीज़ किया था जिसमें अभिनेता ने बताया कि कैसे वह बड़े होने के दौरान माइकल जैक्सन से प्रभावित थे और कैसे इस चीज़ ने उनकी संवेदनाओं को आकार दिया।
गाने पर बिग बैंग म्यूजिक टीम के साथ मिलकर काम करते हुए, टाइगर ने स्टूडियो में न्यूयॉर्क स्थित जोड़ी डीजी मायने और मुंबई स्थित अवितेश श्रीवास्तव के साथ कई महीने बिताए और एक ऐसी धुन की तलाश की जिस पर उन्हें वास्तव में गर्व है।
इस महामारी में अपने फैंस को प्रोत्साहित करने के लिए, टाइगर ने सभी प्लेटफॉर्म पर #YouAreUnbelievable चैलेंज की शुरुआत की है जहाँ उनके प्रशंसक दुनियां के सामने अपना टैलेंट दिखा सकते हैं। बॉलीवुड के कलाकार भी टाइगर को इस शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











