टाइगर श्रॉफ ने किया 'अनबिलिवेबल' चैलेंज का आगाज, जबरदस्त डांस VIDEO
टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है और 'अनबिलिवेबल' के साथ सिंगिंग की शुरुआत की है, जो गौरव वाधवा द्वारा निर्मित है। अभिनेता अपनी चेक-लिस्ट से चीजों को पूरा कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में, टाइगर गाने के डांस वीडियो में अपनी ही धुन पर झूमते हुए नज़र आए थे।
अभिनेता ने अब अपने गीत 'अनबिलिवेबल' के साथ एक चैलेंज की शुरुवात की है जहां वे अपने चश्मे को पास करते हुए नज़र आ रहे है। चैलेंज के लिए हैशटैग #unbelievableshadeschallenge है। वह अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार के लिए सदा आभारी महसूस करते है।टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"Hey guys, passing my shades on to you, put them on and show me your unbelievable moves

इस वीडियो में, टाइगर एक सफ़ेद रंग की वेस्ट, सस्पेंडर्स के साथ काले रंग की पैंट है और चैलेंज 'अनबिलिवेबल' का मुख्य एलिमेंट 'चश्मा' पहने हुए नज़र आ रहे है। अभिनेता ने उद्योग से अपने दोस्तों को नामांकित किया है और अपने प्रशंसकों सहित इन सेलेब्स को यह चैलेंज पूरा करने के लिए कहा है। टाइगर को उन्हें 'अनबिलिवेबल' की धुन पर अपने क्लासी चश्मे में थिरकते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है।
View this post on InstagramA post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
खुद की तरह, अभिनेता को चीज़े उत्तम दर्जे की और क्लासी रखना पसंद है। और यह, वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है जहाँ वह स्टाइल में गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।गीत 'अनबिलिवेबल' को टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज़ दी है जो बिग बैंग म्यूजिक के गौतम वाधवा द्वारा निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications