Oooo.. टाईगर श्राफ और कृति सेनन का बारिश में रोमांस!
[बॉलीवुड न्यूज] आप सोच रहे होंगे कि यदि टाईगर श्राफ और कृति सेनन बारिश में रोमांस कर रहे हैं। तो क्या दिशा पटानी के साथ टाइगर के रिश्ते की खबर अफवाह थी!....बता दें, टाईगर और कृति के बीच कोई रियल रोमांस नहीं चल रहा, बल्कि वे एक वीडियो एल्बम की शूटिंग कर रहे हैं।
बता दें, ये टाईगर की तीसरी म्यूजिक वीडियो है। इसके पहले हमने उन्हें 'जिंदगी आ रहा हूं मैं' और 'माइकल जैक्सन ट्रिब्यूट' वीडियो में देखा है। हम्म.. इससे तो यही लगता है कि टाईगर खुद को सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रखना चाहते। बल्कि वे दूसरे क्षेत्रों में भी पहचान बनाना चाहते हैं।
Oooo.. तो ये न्यूकमर हैं टाईगर श्राफ की गर्लफ्रैंड !
टाईगर और कृति की जोड़ी हम साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती में देख चुके हैं। और दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद भी किया था। यहां तक की दोनों की साथ में एक और फिल्म की खबरें शुरू हुई थीं, लेकिन कुछ कारणों से यह हो न पाया। लिहाजा, एक बार फिर हम म्यूजिक वीडियो में देख सकते हैं।
इस म्यूजिक वीडियो में होगा रोमांस, ड्रामा सबकुछ होगा। इसका टाइटल होगा ''चल वहां जाते हैं..''
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














