XS, इसमें सिर्फ सांस ले पाना ही मुमकिन था- टाइगर की बहन द्वारा ड्रेस का साइज पूछने पर दिशा पटानी
हाल में ही 'मलंग' की सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने रेड ड्रेस कैरी की। इन फोटोज में दिशा पटानी काफी हॉट लग रही थीं। इस लुक के चलते दिशा पटानी को इंस्टाग्राम पर ट्रोल भी होना पड़ा था। लेकिन दिशा पटानी ने ट्रोलर्स को इग्नोर किया। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पटानी से उनका साइज कमेंट के जरिए पूछा डाला।
सोशल मीडिया पर दोनों के बीच फनी वाकया देखने को मिला। जहां दिशा पटानी ने कृष्णा श्रॉफ को जवाब भी दिया। दरअसल कुछ दो दिन पहले 'मलंग' फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जहां अनिल कपूर, कुणाल खेमू, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी समेत फिल्म की पूरी टीम नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications