#Alert: फ्लाइंग जट टाइगर की 1 नहीं, 2 नहीं 3 धमाकेदार सीक्वल फाइनल

टाइगर श्रॉफ के मुंह से हाल ही में एक धमाकेदार खबर फिसल गई। मुंबई मिरर से बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उन्हें अ फ्लाइंग जट का कॉस्ट्यूम बेहद पसंद है और वो इसे रखना चाहते थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि इस कॉस्ट्यूम की ज़रूरत सीक्वल के लिए पड़ेगी।

जी हां, उनकी अ फ्लाइंग जट अभी रिलीज़ नहीं हुई है लेकिन फिल्म के सीक्वल की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और रेमो डीसूज़ा और फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।

tiger shroff a flying jatt

लेकिन खबर यहीं खत्म नहीं होती है, अगर इस खबर को पक्की माना जाए तो टाइगर श्रॉफ एक नहीं, दो नहीं तीन सीक्वल में काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की बागी सीक्वल पर काम शुरू हो ही चुका है और फिल्म को कोरियोग्राफर अमजद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
[अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता - सलमान खान]

वहीं इन दो सीक्वल के अलावा टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए भी फाइनल हो चुकी है और इस बात की घोषणा खुद करण जौहर कर चुके हैं। इतना ही नहीं फिल्म में उनकी हीरोइनों की लिस्ट भी धमाकेदार है।
[#Final: मिल गई टाईगर की टाईगरनी: करेंगे खान - कपूर Daughters से रोमांस]


वैसे बॉलीवुड में कई फिल्मों के सीक्वल की तैयारी या तो पूरी हो चुकी है या फिर शुरू हो चुकी है -
जुड़वा 2
वरूण धवन इस फिल्म में जुट गए हैं। फिल्म को लेकर जितनी भी डीटेल्स आ रही हैं वो शानदार हैं और ऐसा लग रहा है कि फिल्म धमाकेदार होगी। [#Kickstart: जब सीक्वल सलमान की फिल्म का....तो हीरोइन भी सलमान की!]

किक 2
साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किक 2 को लेकर कई खुलासे किए हैं। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्ट की जा रही है और देखना है कि सलमान की हीरोइन कौन होती है। ["मेरे और सलमान की 20 साल की दोस्ती का टेस्ट है किक 2"]

आंखे 2
अब जाकर फिल्म की फाइनल कास्ट तय हो गई है - अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, अरशद वारसी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह अरशद वारसी दिखाई देंगे जबकि अरशद वारसी के जॉली एलएलबी सीक्वल में हाल ही में अक्षय कुमार फाइनल हुए हैं।

रॉक ऑन 2
फरहान अख्तर की फिल्म में इस बार श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म का काम पूरा हो चुका है और फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं क्योंकि पिछली बार फरहान अख्तर ने धमाका कर दिया था।

कहानी 2
फिल्म में इस बार विद्या बालन का साथ दे रहे हैं अर्जुन रामपाल। फिल्म नवंबर में रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान आलिया भट्ट स्टारर डियर ज़िंदगी से क्लैश भी कर रही है।

जॉली एलएलबी 2
फिल्म में अरशद वारसी को अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया है। बाकी सब कुछ वही है। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक और पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म फरवरी 2017 में रिलीज़ होगी।

बागी 2
बागी 2 इस बार अहमद खान बना रहे हैं क्योंकि सब्बीर खान टाइगर श्रॉफ के साथ दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं। अब बागी 2 में कृति सैनन या जैकलीन फर्नांडीज़ के बीच हीरोइन की सीट के लिए टक्कर चल रही है।

सन्स ऑफ सरदार 2
अजय देवगन फिल्म का पहला लुक रिलीज़ कर चुके हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X