टाइगर श्राफ को लेकर ऋतिक रोशन ने दिया बयान, बताया अपना बेस्ट को-स्टार

फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की जोड़ी को तारीफ पर तारीफ मिल रही है। बॉलीवुड के दो सबसे बेहतरीन एक्शन हीरो को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। टाइगर हमेशा से ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। वहीं, अब ऋतिक ने टाइगर को अपना बेस्ट को-स्टार बताया है। ऋतिक ने कहा, टाइगर बहुत खास है, सबसे अलग।

ऋतिक ने कहा कि टाइगर के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में टाइगर का भविष्य काफी उज्ज्वल है। वह बहुत ही मेहनती है और बहुत ही प्रोफेशनल।

Hrithik Roshan

वहीं, ऋतिक के बारे में बात करते हुए टाइगर ने कहा कि जब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म की स्क्रिप्ट मुझे सुना रहे थे और जब उन्होंने कहा कि ऋतिक मेरे अपोजिट होंगे.. उसी वक्त मुझे लगा कि असली 'वॉर' को मैं जीत चुका हूं क्योंकि मुझे मेरे हीरो के साथ काम करने का मौका मिल रहा और इससे ज्यादा मैं और क्या मांग सकता था?

साथ ही टाइगर ने कहा कि, ऋतिक सर और मेरे बीच ईगो की कोई समस्या नहीं थी। मैं उन्हें अपने गुरु की तरह देखता हूं और वो मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। हम दोनों मिलकर इस फिल्म के लिए, अपने किरदारों के लिए अपना बेस्ट देना चाहते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X