ना जाने कितने दिलों को हिट कर गया टाइगर श्रॉफ का ये फुटबॉल किक

बॉलीवुड के चहेते एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को न सिर्फ उनकी एक्टिंग, डांस, बॉडी, मार्शल आर्ट्स और चार्म के लिए जाना जाता है, बल्कि खेल के प्रति भी उन्हें खासा लगाव है, जिसे लेकर लोग उनके जबर्दस्त फैन हैं। खेल के दौरान खुद को फिट रखने के लिए टाइगर किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर हर दफा वायरल होते उनके वीडियोज़ बखूबी देते हैं, जिनमें कभी वे मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमा रहे होते हैं, तो कभी सुबह-सवेरे जिम में भारी-भरकम लिफ्ट्स उठाते दिख जाते हैं।

tiger-shroff-is-kicking-football-on-the-field-like-a-pro-shares-a-video

लेकिन इस बार जो वीडियो टाइगर ने पोस्ट किया है, उसने देश के अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर यूज़र्स के कमेंट्स की जैसे बौछार ही कर दी है। इस वीडियो में टाइगर का वह रूप आप देख सकते हैं, जो शायद ही पहले कभी देखा हो। टाइगर ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है: cr7 फ्री किक तो नहीं है, लेकिन यह किक देखने से कुछ ज्यादा अधिक थी।

यहां देखिए ये वीडियो।

Recommended Video

Tiger Shroff की ये हालत देख परेशान हुए Fans , जानिए चोट के पीछे क्या है सच? | FilmiBeat *News

क्रिस्टेनो रोनाल्डो की तरह तो नहीं था, लेकिन जितना दिख रहा है, यह किक उससे कुछ ज्यादा है। यह कहकर टाइगर ने यूज़र्स का दिल ही जीत लिया है। बेशक इसकी तुलना किसी भी दिग्गज प्लेयर से नहीं की जा सकती है, क्योंकि टाइगर का किक स्टाइल अपने आप में बिल्कुल अलग है, जो फैंस के दिलों में बस गया है। वीडियो देखने के बाद टाइगर आपका दिल भी एक बार फिर से छू लेंगे, यह तो तय है।

हाल ही में पोस्ट किए गए इस वीडियो में टाइगर को किसी प्रोफेशनल प्लेयर की तरह फुटबॉल खेलते हुए देखा सकता है। जिस ढंग से पैरों के अनूठे मूव्स देते हुए और विपक्षी टीम से इसे बचाते हुए टाइगर ने गोल किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। फुटबॉल में टाइगर के दाँव इतने साफ हैं कि फैंस तो बेहाल हैं ही, लेकिन वीडियो देखने के बाद प्रोफेशनल्स भी टाइगर के कायल होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X