Oooo..तो टाईगर के साथ नजर आ सकती हैं कैटरीना!

कैटरीना कैफ के यूं तो लाखों दिवाने हैं। लेकिन आपको बता दें, इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड न्यूकमर टाईगर श्राफ की। टाइगर श्रॉफ सिल्वर स्क्रीन पर कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने एक निर्देशक को अपनी यह इच्छा भी बताई है।

पिछले साल फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले टाईगर के सामने इस वक्त कई फिल्में हैं। टाईगर के पास एक ओर जहां साजिद नाडियावाला की दो फिल्में हैं, वहीं कई अन्य निर्माता-निर्देशक भी टाईगर से संपर्क कर रहे हैं। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि इस साल हमें टाईगर की एक, दो फिल्में देखने मिल सकती हैं।

अपनी पहली फिल्म से ही निर्देशकों के दिल जीतने वाले टाईगर को लेकर शब्बीर 'हीर एंड रांझा' नामक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में टाईगर तो फाइनल हैं, लेकिन निर्देशक शब्बीर इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश लंबे समय से कर रहे हैं। लिहाजा, इस परेशानी का थोड़ा फायदा उठाते हुए टाइगर ने बातों ही बातों में निर्दशक को कैटरीना का नाम सुझा दिया।

टाइगर का कहना है कि इस रोल के लिए कैटरीना सही चयन है और वे मान जाती हैं तो उनकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी। शब्बीर खान ने इससे पूर्व टाइगर श्रॉफ को लेकर 'हीरोपंती' बनायी थी जो टाइगर की पहली फिल्म थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X