एक धमाकेदार एक्शन एंट्री.. और अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान को टक्कर!
बॉलीवुड फिल्मों में हीरो की एंट्री सीन काफी मायने रखती है.. फैंस के लिए भी और निर्देशक के लिए भी। लिहाजा, उसे दमदार से दमदार बनाने की कोशिश की जाती है। एक्शन फिल्मों की बात करें तो सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन बेस्ट एंट्री सीन्स के लिए जाने जाते हैं।
सलमान खान.. और 1000 करोड़ क्लब में एंट्री.. जबरदस्त कलेक्शन!
लेकिन इस लिस्ट में नई एंट्री होने वाली है फिल्म बागी 2 से। सूत्रों की मानें तो बागी 2 में टाईगर श्राफ की एंट्री सीन सबको हैरत में डालने वाली है। शायद ही किसी बॉलीवुड एक्शन फिल्म में ऐसा देखा गया हो।

इस सीन में टाईगर 120 फीट की छलांग लगाते दिखेंगे। खास बात यह है कि यह खतरनाक स्टंट टाईगर ने खुद किया है, ना कि कोई बॉडी डबल। फिल्म में यह टाईगर की एंट्री सीन होगी। जहां वे 120 फुट ऊंचाई से छलांग लगाएंगे और पेड़ों के बीच से वे जमीन पर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications