टाइगर श्रॉफ ने भोजपुरी एक्ट्रेस को किया इग्नोर? भड़के आम्रपाली दुबे के फैंस, चौकाने वाला Video Viral

Tiger Shroff Amrapali Dubey

Tiger Shroff Amrapali Dubey- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों एक साथ एक मंच पर नजर आए लेकिन चौकाने वाली बात है कि दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की और ना ही किसी तरह का इशारा किया।

लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ ने पूरी तरह से भोजपुरी अदाकारा को इग्नोर किया है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आम्रपाली दुबे भी कहां उनके पास गईं। लोग सोशल मीडिया पर बहस कर रहे हैं। हालांकि दोनों सितारों की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।

एक मंच पर दोनों सितारे

टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में एक मंच पर आम्रपाली दुबे के साथ देखे जा सकते हैं। वो लगातार फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आम्रपाली दुबे बिल्कुल शांत बैठी हुई हैं और वो एक नजर से सब होते हुए देख रही हैं। जितना वीडियो सोशल मीडिया पर काट के डाला गया है इसमें साफ नजर आ रहा है कि आम्रपाली से टाइगर श्रॉफ ने किसी तरह की कोई मुलाकात नहीं की जबकि दोनों एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं। बागी एक्टर की इस हरकत के बाद लोग हैरान हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं दोनों के फैंस

टाइगर और आम्रपाली के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कहां भोजपुरी और कहां बॉलीवुड।'' एक ने लिखा, ''आम्रपाली ने भी कहां भाव दिया।'' एक ने लिखा, ''Bollywood की जान टाइगर भाई।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये आम्रपाली।'' एक ने लिखा, ''टाइगर को लगा होगा कोई आंटी बैठी हुई है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: tiger shroff amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X