टाईगर श्रॉफ ने ट्वीट की ऋतिक Vs टाईगर की पहली तस्वीर, कर दिया एलान - Picture Shuru
टाईगर श्रॉफ ने आखिरकार फैन्स को वो तोहफा दिया है जिसका उन्हें कब से इंतज़ार था। टाईर ने अपनी और ऋतिक की आधी तस्वीरों को जोड़ कर एक चेहरा बनाते हुए अपनी आने वाली यशराज फिल्म का एलान किया है। ये फिल्म फिलहाल ऋतिक Vs टाईगर ही कही जा रही है और तीन दिनों बाद फ्लोर पर जाएगी।
ये फिल्म एक गुरू और शिष्य के बीच का फेस - ऑफ बताई जा रही है। और इसे यशराज फिल्म्स बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने में जुट गया है। फिल्म के लिए हॉलीवुड से एक्शन डायरेक्टर्स की पूरी टीम बुलवाई गई है। इनमें से एक हैं टॉम स्ट्रथर्स जिन्होंने यशराज फिल्म्स के लिए टाईगर ज़िंदा है के एक्शन डिज़ाइन किए थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ये फिल्म सारे गलत कारणों की वजह से चर्चा में थी। किसी मीडिया हाउस से ये बात उड़ी कि फिल्म की हीरोइन दिशा पटानी ने ऋतिक के असहज कर देने वाले मेसेज मिलने के बाद फिल्म छोड़ दी है। बाद में ऋतिक ने इस खबर पर मीडिया हाउस की जमकर क्लास लगाई।
[सलमान खान की भारत का पहला ट्विस्ट, ईद 2019 में का पहला खुलासा मज़ेदार]
इसके बाद दिशा पटानी ने भी एक बयान जारी किया जिसके मुताबिक ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे सज्जन लोगों में से एक हैं। और जो भी अफवाहें हैं वो किसी के दिमाग का फितूर है। अब गपशप गली में खबर थी कि इन सब खबरों का टाईगर पर काफी गहरा असर पड़ा है क्योंकि वो इस तरह की खबरों से आज तक रूबरू नहीं हुए हैं।
ऋितक रोशन को टाईगर श्रॉफ अपने गुरू जैसा मानते हैं और उनकी काफी ज़्यादा इज़्जत करते हैं। वहीं दिशा पटानी टाईगर की बेहद खास दोस्त हैं जिन्हें लोग उनकी गर्लफ्रेंड भी कहते हैं। ऐसे में ऋतिक - दिशा की इन खबरों ने टाईगर को काफी शर्मिंदा कर दिया और वो ऋतिक का सामना करने में झिझक महसूस कर रहे थे।
['बागी 3' की ऐसी धमाकेदार ट्रेनिंग- एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार टाईगर!]
खैर अब जब फिल्म आखिरकार शुरू होने जा रही है तो सबका सारा ध्यान फिल्म पर ही रहने वाला है। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के सलाम नमस्ते फेम सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे और फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल 2 अक्टूबर 2019 बताई गई है। वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की बेस्ट एक्शन फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
