Exclusive: 'हीरोपंती' का हीरो तो पहले ही हिट हो गया यार..
'हीरोपंती' का हीरो तो पहले ही हिट हो गया.
दिल्ली की सविता अग्रवाल ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि मैं नई फिल्में जरा कम देखती हूं इसलिए नये कलाकारों को कम ही पहचानती हूं। लेकिन मैं ट्विटर पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हूं इसलिए ट्विटर जोक्स के बहाने ही सही मुझे टाइगर श्राफ के बारे में पता चला और उनके प्रति उत्सुकता पैदा हुई।
जरूर पढ़े: टाइगर श्राफ पर बने फनी जोक्स
मैंने घर आकर अपनी 19 साल की बेटी रंजना से पूछा कि यह टाइगर श्राफ कैसा दिखता है, तब उसने मुझे उसके बारे में पूरी जानकारी दी। अब तो मैं भी हीरोपंती देखूंगी अपनी बेटी के साथ। वो तो अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ही हिट हो गया है। मालूम हो कि 42 साल की सविता अग्रवाल पोस्टऑफिस विभाग में काम करती हैं।
मालूम हो कि आलोक नाथ और नील नितिन मुकेश के बाद ट्विटर के नये ट्रेंड टाइगर श्राफ बने हैं। लोग उनकी शक्ल को करीना का मेल वर्जन बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं टाइगर, कैटरीना जितनी चिकने हैं इसलिए वीट के नये विज्ञापन में कैटरीना को नहीं टाइगर को होना चाहिए। मालूम हो कि फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्राफ और कृति शेनन हैं। शब्बीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 मई को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications
