50 करोड़ की हीरोपंती से टाइगर बने हिट डेब्यू एक्टर्स क्लब के सदस्य

टाइगर श्रॉफ अपनी डेब्यू फिल्म को मिल रही सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि आजकल जिस तरह से नये कलाकारों को मौका मिल रहा है और साथ ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है वो बहुत अच्छी बात है। इससे नये कलाकारों को काफी प्रोत्साहन और आत्मविश्वास मिलता है। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा "नये कलाकारों के लिए ये एक बहुत अच्छा समय है। लोग नये कलाकारों के काम को सराह रही है और उन्हें पसंद कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री में ये एक बेहतरीन बदलाव है। ये बदलाव हम सभी को आगे बढ़ने में काफी सहायता करेगा।"
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी कहा था कि सुपरस्टार्स का जमाना गया। आजकल लोग फिल्म की कहानी देखते हैं, कलाकारों की मेहनत देखते हैं। सिर्फ फिल्म में सुपरस्टार के होने भर से फिल्में हिट नहीं हो जातीं। बल्कि आजकल तो सुपरस्टार्स की फिल्में ही पिटती हैं जबकि नये कलाकारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ले जाती हैं।
हीरोपंती से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म इशकजादे से अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी। इसके अलावा पुराने एक्टर्स में रितिक रौशन ने भी अपनी डेब्यू फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, रांझना ने भी करीब 50 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया। हालांकि ये कहा जा सकता है कि हीरोपंती सिर्फ टाइगर श्रॉफ के बल पर चली जबकि सोटी में दो हीरो और रांझना में सोनम कपूर जैसी स्टैबलिश एक्ट्रेस थीं।


Click it and Unblock the Notifications