..................... टाइगर श्राफ ने हीरोपंती 2 और आने वाली फिल्मों को लेकर दिया अपडेट | Tiger Shroff’s 'Heropanti 2' new schedule begins in Mumbai, he reveals his upcoming projects - Hindi Filmibeat

टाइगर श्राफ ने 'हीरोपंती 2' को लेकर दिया अपडेट- रिवील की आने वाली फिल्मों की लिस्ट

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के नए शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में शुरु हो चुकी है। बीते दिन सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए एक्टर ने यह जिक्र किया है। अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग ओवरसीज में होनी थी, लेकिन फिलहाल कोविड 19 को देखते हुए फिल्म का शेड्यूल मुंबई में ही फिल्माया जा रहा है।

निर्देशक ने कहा, कोविड गाइडलाइंस को देखते हुए हम फिल्म को छोटे छोटे शेड्यूल में शूट करेंगे, ताकि समय समय पर पूरी टीम की कोविड जांच हो सकते। हम सेट पर काफी कम लोगों के साथ काम कर रहे हैं। इसीलिए फिलहाल एक्शन सीन्स की शूटिंग पोस्टपोन हो गई है।

Tiger Shroff

बता दें, फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लॉकडाउन लगने से पहले ही पूरी कर ली गई थी। हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के पूरे कास्ट एंड क्रू के कोविड वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी ली थी। पूरी टीम को वैक्सीन दिला दिया गया है, ताकि शूटिंग सुरक्षित माहौल में हो सके। 'हीरोपंती 2' को 3 दिसंबर 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X