टाइगर श्रॉफ Vs STAR KID: किसे मिलेगी ये धमाकेदार सीक्वल?
कुछ दिन पहले ही खबर थी कि टाइगर श्रॉफ को करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल ऑफर की गई है और वो ये फिल्म करने वाले हैं। करण जौहर ने अपनी टीम को टाइगर को ध्यान में रखने की सलाह भी दे डाली है थी। लेकिन अब कहानी ट्विस्ट है।
दरअसल, धर्मा प्रोडक्शन्स ने हाल ही में शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर का ऑडीशन भी इसी फिल्म के लिए किया है। इशान काफी समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और शाहिद इस काम में उनकी पूरी मदद कर रहे हैं।
[सलमान खान को बहुत पीछे छोड़ गए हैं बागी टाइगर श्रॉफ!]
इशान खट्टर नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं और फिलहाल उड़ता पंजाब में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। एक बात तो तय है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की कास्टिंग शुरू हो चुकी है यानि कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी पूरा काम हो चुका है।
करण जौहर ने अपनी इस सुुपरहिट फिल्म को सीरीज़ में बदलने की ठानी है और इसके लिए वो तैयारी शुरू कर चुके हैं। वैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अलावा कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल पर चल रहा है काम -


Click it and Unblock the Notifications


