DHAMAKA 2018.. ना सलमान, ना ऋतिक.. ब्लॉकबस्टर एक्शन रीमेक में ये FINAL

हॉलीवुड फिल्म रैंबो की हिंदी रीमेक में टाईगर श्राफ फाइनल हो चुके हैं। बता दें, पहले इस फिल्म से सलमान खान और ऋतिक रोशन का नाम जोड़ा जा रहा था।

By Neeti

आखिरकार हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'रैंबो' के इंडियन रीमेक में टाईगर श्राफ फाइनल हो गए हैं। काफी समय से खबरों में थी कि बैंग बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सिल्वेस्टर स्टैलोन की सुपरहिट फिल्म रैंबो का रीमेक लेकर आ रहे हैं। और इस फिल्म में हीरो होंगे ऋतिक रोशन। वहीं, पहले इस फिल्म से सलमान खान का नाम भी जुड़ चुका था।

लेकिन ना सलमान, ना ऋतिक.. यह फिल्म टाईगर श्राफ के खाते में चली गई। इस फिल्म को लेकर टाईगर भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी स्टैलोन को रिप्लेस नहीं कर पाएंगे.. लेकिन इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत करेंगे।

Tiger Shroff

टाइगर ने कहा, 'बचपन से मार्शल आर्ट्स और एक्शन फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं। मेरे लिए यह बड़ा मौका है, लेकिन मैं सिलवेस्टर स्टैलोन की जगह नहीं ले सकता। हालांकि मैं बचपन से इसकी तैयारी कर रहा था।'

रैंबो रीमेक 2018 फरवरी में फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि 2018 के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में कई इंडियन ट्विस्ट दिये जाएंगे। खास बात यह है कि टाईगर के खाते में पहले से ही दो बड़ी फिल्में हैं। वे स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 और मुन्ना माइकल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X